News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

रांची में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, 3,000 से अधिक को मिला प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कुछ चयनित आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र सौंपे। अधिकारियों ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के दृढ़ संघर्ष और त्याग की बदौलत राज्य का अस्तित्व संभव हो सका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उपायुक्त भजंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि आंदोलनकारी आगे भी राज्य के विकास और सामाजिक जागरूकता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार और कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

———-

Leave a Reply