महासभा ने नुक्कड़ के जरिए ग्रामीणों को किया अंधविश्वास के प्रति जागरूक
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डायन-प्रथा और अंधविश्वास के कारण बढ़ते विवाद और अपराधों के उदाहरण ग्रामीणों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों के कारण कई निर्दोष लोग अत्याचार और शोषण का शिकार होते हैं। सभा को संबोधित करने वालों में युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, प्रदेश सचिव गलाय चातोम्बा और जिला समिति के सदस्य सिकंदर तिरिया शामिल थे। सभी ने सामाजिक सुधार के लिए समुदाय स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
इस मौके पर नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन और सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी की ओर से अंधविश्वास और डायन-प्रथा से बचाव से संबंधित पंपलेट और हैंडबिल भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण मुंंडा, नण्डा परमेश्वर कोड़ा, महासभा के प्रखंड उपाध्यक्ष जगदीश हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष गुने चातोम्बा, वार्ड सदस्य जानो कोड़ा, दियुरी लंका उर्फ़ जितेन कोड़ा, लादुरा मुण्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।