News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 53वें स्थापना दिवस पर काटा गया केक

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथि व्याख्याता निदेशालय के निदेशक डॉ.ललित तिवारी ने 1 दिसंबर 1973 को विश्वविद्यालय की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि साझा करते हुए स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को नमन किया तथा उस समय के छात्र संघ अध्यक्ष डॉ.महेंद्र पाल के योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत और चीफ प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने संकायाध्यक्ष प्रो. जीत राम एवं महासंघ अध्यक्ष आशीष कबडवाल के साथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर केक काटकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों में मिष्ठान के रूप में लड्डू वितरित किए गए। 52 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा मानव संसाधन विकास व राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान भारत माता की जय तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय की जय के नारों से परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में डॉ.आरसी जोशी, प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. नंद गोपाल साहू, डॉ.चंद्रकला रावत, डॉ.शुभा मटियानी, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ.हेम जोशी, डॉ.श्रुति, डॉ.नीता, डॉ.भूमिका, डॉ.दीपक मेलकानी सहित शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply