सेवा सप्ताह शिविर सैकडों लोगों ने दिया योजनाओं से संबंधित आवेदन : विधायक
सुन्दरी पंचायत के शिविर में विधायक सुदीप गुड़िया ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है ताकि वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार आपके द्वार आकर योजनाओं का लाभ लोगों को दे रही है।
इसके बाद जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र और जॉब कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही सोना सोबरन साड़ी-धोती योजना के तहत चिन्हित लाभुकों को साड़ी और धोती का वितरण भी किया गया।
इस दौरान विधायक ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी पूजा बिनहा, सहायक निबंधक कुमारदीप एक्का, एडीएम मृदु कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इधर, डोड़मा में लगे शिविर में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां पर प्रमुख रोहित सुरीन और उपप्रमुख संतोष कुमार कर ने ग्रामीणों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि परिसंपत्तियों का वितरण प्रमुख, उपप्रमुख, अपर समाहर्ता, सहायक निबंधक और एवं जिला योजना पदाधिकारी ने किया। इस शिविर का संचालन भी बीडीओ नवीन चंद्र झा ने किया।
दोनों पंचायतों में प्रमाण पत्र से संबंधित लगभग 400 आवेदन, पेंशन से जुड़े 100 आवेदन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लगभग 500 आवेदन प्राप्त हुए।
इस दौरान शिविर में आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में जिन लाभुकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना था, उनका कार्ड भी मौके पर ही बनाया गया।