News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

फाइनल मुकाबला पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, रांची के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली उपविजेता रहा।

आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली और टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रांची संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

टूर्नामेंट के सफल संचालन में साईं के खेल निर्णायकों, विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षकों, आचार्यों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

समापन अवसर पर डॉ. सुभाष कुमार (सह सचिव, रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स एवं प्राचार्य, सेंट माइकल पब्लिक स्कूल), नीरज कुमार सिन्हा (प्राचार्य, फिरायालाल पब्लिक स्कूल), अमरकांत झा (संयोजक, शिक्षण व्यवस्था उप समिति, शिशु विकास मंदिर समिति, धुर्वा), प्राचार्य ललन कुमार, उप-प्राचार्या मीना कुमारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।———-

Leave a Reply