News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

नए लाभुकों का चयन और शिकायतों का निष्पादन हो पहली प्राथमिकता : उपायुक्त

रविवार को हुई बैठक में उपायुक्त ने तीन दिनों में सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से किए गए शिकायतों के निष्पादन, ऑनलाइन दर्ज किए गए सभी आवेदनों की संख्या और परिसंपत्तियों के वितरण के कार्यों की स्थिति से अवगत हुए। साथ ही 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले शिविर में सेवा देने की गारंटी अधिनियम- 2011 में सूचीबद्ध सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से आए हुए सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री संबंधित कार्यो को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति बेहतर बनी रहे। मौके पर उन्होंने सभी 10 प्रखंड के पंचायतों में रोजाना शिविर लगाये जाने की बात से सभी को अवगत कराया।

साथ ही उपायुक्त ने सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान रोजाना आने वाले शिकायतों के निष्पादन और उसके डाटा एंट्री को लेकर सभी प्रखंडो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से कहा कि कार्यक्रम के दौरान चिन्हित स्थलों पर दो कम्प्यूटर ऑपरेटर और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले, ताकि आने वाले आवेदनों को संबंधित शिकायतकर्ता के सामने ऑनलाइन अपलोड किया जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply