चिपको आंदोलन पर आधारित नाटक मैं गोरा हूं का मंचन..
राज्य स्तरीय कला उत्सव समारोह की
नाटक विधा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव उत्तरकाशी के दल का नाटक “मैं गौरा हूं” तृतीय स्थान पर रहा।
नाटक के निर्देशक शिक्षक सुरक्षा रावत ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आधारित “चिपको आंदोलन” की प्रणेता गौरा देवी पर यह नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक गौरा देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके योगदान को समर्पित किया गया।
इस प्रस्तुति में रिया, कनिका, मानसी एवं ऋषभ ने शानदार अभिनय किया। प्रधानाचार्य नरेश रावत, रमेश लाल, प्रकाश भंडारी, अरविंद पश्चिमी, कुसुम रावत एवं समग्र शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा। पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक की कृति “हरी भरी उम्मीद” से प्रेरित इस नाट्य प्रस्तुति में डॉ. सुवर्ण रावत एवं चित्रकार मुकुल बडोनी का सराहनीय योगदान रहा।