News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

विकास के प्रति सत्यनिष्ठा को केवल समर्थन नहीं, मिलता है महाआशीर्वाद : केंद्रीय मंत्री शेखावत

शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा बिहार ने मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी पर पुनः विश्वास जताते हुए विशाल जनादेश देकर साबित कर दिया है कि विकास के प्रति सत्यनिष्ठा को केवल समर्थन नहीं, महाआशीर्वाद मिलता है। मोदी जी के पहले एंटी इनकंबेंसी की बात होती थी, अब उनकी वजह से “प्रो इनकंबेंसी” पर चर्चा होती है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि दूसरी ओर विपक्ष नकारात्मकता से बाहर नहीं निकल पा रहा है, इतना कि संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाने से उसे परहेज नहीं, उसे लोकतांत्रिक मूल्यों की परवाह नहीं।

नकारात्मकता को हथियार बनाने वाले महागठबंधन को इसलिए ही महा-हार मिली है। शेखावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकसित भारत के गंतव्य की तरफ द्रुत गति से दौड़ रही है। बिहार इसमें अग्रणी होगा। आज यह भी सुनिश्चित हो गया है।

Leave a Reply