News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

युवा महोत्सव में एमएम कॉलेज फतेहाबाद रहा ओवरऑल विजेता

कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके गीतों पर छात्रों ने जमकर थिरकते हुए पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। दर्शकों की तालियों और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं। युवा महोत्सव के दौरान विभिन्न मंचों पर छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्यिक प्रतियोगिताओं और लोक कला की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी योग्यता और उत्साह का प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व वर्तमान में एडवाइजर हायर एजुकेशन हरियाणा प्रो. राजेंद्र कुमारअनायथ मुख्यातिथि थे। प्रो. राजेंद्र कुमार अनायथ ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार-जीत मायने नहीं रखती बल्कि भाग लेना ही बड़ी बात होती है। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के महोत्सवों के माध्यम से युवाओं की एनर्जी चैनेलाइज होती है।

ये रहे परिणाम:

क्लासिकल वोकल सोलो में एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद प्रथम, यूटीडी सीडीएलयू द्वितीय, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (परक्युशन) में सीएमके नेशनल पी.जी. गल्र्स कॉलेज सिरसा प्र्रथम, राजकीय नेशनल कालेज सिरसा द्वितीय, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-परक्युशन) में एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद प्रथम, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा और राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा द्वितीय रहे। इंडियन ग्रुप सौंग में एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद प्रथम तथा सीएमके नेशनल पी.जी. गल्र्स कॉलेज, सिरसा द्वितीय रहा। इसी प्रकार लिटरेरी इवेंट्स के हिंदी तथा अंग्रेजी एलोक्युशन में भी एम एम कॉलेज प्रथम रहा। फाइन आर्ट्स के ऑन द स्पॉट पेंटिंग में जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन पहले स्थान पर रहा। पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन में एम एम कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा और मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. भीम राव आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज पहले स्थान पर रहा।

Leave a Reply