शिवपुरी : सुपर सीडर से बदली खेती की दिशा, ग्राम सुनाज के कृषक भगत सिंह बने आधुनिक खेती के प्रतीक
कृषक भगत सिंह द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग शिवपुरी के सहयोग से 8 फीट साइज के सुपर सीडर यंत्र की खरीद 2,75,000 रुपये में की गई, जिस पर उन्हें अनुदान योजना से 1 लाख 20 हजार रुपये की अनुदान राशि का लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने इस यंत्र से अब तक लगभग 100 बीघा भूमि में गेहूं की बुवाई कर ली है।
किसान ने बताया कि इस यंत्र के उपयोग से न केवल नरवाई जलाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है, बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ी है और खेत बेहद साफ-सुथरे रह रहे हैं। किसान भगत सिंह इस तकनीक से खेती करने के पश्चात फसल की अंकुरण क्षमता और मिट्टी की नमी दोनों में सुधार हुआ है। किसान का कहना है कि यह तरीका समय और लागत दोनों की बचत करता है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य कृषक भाइयों से भी अपील की है कि वे सुपर सीडर जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग कर स्वच्छ, लाभकारी और टिकाऊ खेती की दिशा में कदम बढ़ाएँ।