पिकअप वाहन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक लोडर पिकअप वाहन रूड़की के गणेश चौक से लंढोरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन गोल चौराहे के पास पहुंचा तो वह बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। घायल वाहन चालक आरिफ मलिक पुत्र कुर्बान निवासी लंढौरा कोतवाली मंगलौर ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। तभी वाहन में अचानक आग लग गई थी।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायल को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। इसी के साथ फायर यूनिट की सजगता से डीजल टैंक को भी फटने से बचा लिया गया, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि पिकअप वाहन में आग की सूचना मिली थी, घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है।