News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

गलत बैंक खाते में एक लाख 60 हजार रुपये आरटीजीएस, हैदराबाद से राशि वापस

पुलिस से बुधवार काे मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम नवांगांव कंडेल, थाना अर्जुनी निवासी घनश्याम राजपुरिया 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सिंह राजपुरिया ने एसपी सूरज सिंह परिहार से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। किसान घनश्याम राजपुरिया ने बताया कि उनके द्वारा ट्रेक्टर खरीदने के बाद नकद की राशि भुगतान करने के बाद शेष राशि में से एक लाख 60 हजार रुपये को वह आरटीजीएस के माध्यम से गलतीवश गलत खाते में ट्रांसफर करा लिया था। इससे वह काफी परेशान था। उनकी समस्या सुनने के बाद एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आवेदक ने जनवरी 2025 में आयशर ट्रैक्टर डीलर साहू एग्रो कुरूद से एक नया ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर की कुल कीमत सात लाख 50 हजार रूपये में से पांच लाख 50,000 रूपये नगद भुगतान किया। जबकि शेष दो लाख रूपये में से एक लाख 60 हजार रूपये की राशि 12 जून 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। यह राशि गलत नंबर अंकित हो जाने से अनजान गलत खाते में चली गई।

हैदराबाद से राशि वापस

शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकता से कार्रवाई की। बैंक से संबंधित खाता विवरण प्राप्त कर यह पाया गया कि यह खाता राजेन्द्र रेड्डी मराम, निवासी मियापुर, हैदराबाद (तेलंगाना) का है। केनरा बैंक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर खाता धारक को स्थिति से अवगत कराया गया। खाता धारक ने पूर्ण सहयोग करते हुए चार अक्टूबर 2025 को एक लाख 60 हजार रुपये की पूरी राशि आवेदक के खाते में वापस कर दी। खाते में पैसा मूलतः वापस मिल जाने से किसान ने एसपी व धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply