बाबूलाल मरांडी के बयान निराधार आरोपों का पुलिंदा हैं: विनोद पांडे
विनोद पांडेय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बाबूलाल मरांडी की बयानबाज़ी पूरी तरह से निराधार आरोपों का पुलिंदा है। उन्हें जनता के मुद्दों पर बोलना चाहिए, न कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लेना चाहिए। हेमंत सरकार जनता के विश्वास से बनी है और उसी भरोसे पर मजबूती से खड़ी है, जबकि भाजपा झूठ और अफवाह की राजनीति में लिप्त है।
पांडेय ने कहा कि जो व्यक्ति अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के प्रतीक रहे हों, उन्हें नैतिकता और कानून की बातें शोभा नहीं देतीं। झारखंड की जनता जानती है कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है। यहां किसी पर कार्रवाई तथ्यों और सबूतों के आधार पर होती है, न कि भाजपा सरकारों की तरह राजनीतिक दुर्भावना से।