इतिहास के पन्नों में 08 जुलाई : पश्चिम बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन
भारत के इतिहास में 08 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन पश्चिम बंगाल की दो ऐसी महान विभूतियों का जन्म हुआ जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। इनमें प्रख्यात वामपंथी नेता ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शामिल सौरव गांगुली प्रमुख हैं।
08 जुलाई 1914 को जन्मे ज्योति बसु भारतीय वामपंथी राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वे वर्ष 1977 से 2000 तक लगातार लगभग 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। लंबे समय तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री रहने का उनका रिकॉर्ड भारतीय राजनीति में एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना जाता है।
उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिली। वर्ष 1996 में संयुक्त मोर्चा सरकार के गठन के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए भी प्रस्तावित किया गया था, लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के निर्णय के कारण वे इस पद तक नहीं पहुंच सके। बाद में स्वयं ज्योति बसु ने इसे अपनी पार्टी की “ऐतिहासिक भूल” बताया था।
8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और प्रभावशाली कप्तानों में गिने जाते हैं। बाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने वर्ष 2000 में मैच फिक्सिंग विवाद के बाद भारतीय टीम की कमान संभाली और टीम में नई ऊर्जा तथा आक्रामकता का संचार किया।
गांगुली ने युवा खिलाड़ियों को अवसर देकर भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने विदेशी सरज़मीं पर जीत दर्ज करना शुरू किया और टीम में आखिरी क्षण तक संघर्ष करने का जज़्बा विकसित हुआ। उनकी कप्तानी में भारत 2003 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा और टेस्ट क्रिकेट में भी उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कीं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1497 – वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
1776 – अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।
1792 – फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1836 – महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।
1858 – ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
1889 – अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की शुरुआत हुई। आज हर दिन इसकी 20 लाख प्रतियां बिकती हैं।
1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी।
1954 – सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
1963 – अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
1975 – में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
1981 – फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
1999 – पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
2002 – दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
2007 – 42 साल बाद भारत-बांग्लादेश के बीच रेल यातायात शुरू हुआ। 1965 के बाद से दोनों देशों के बीच रेल यातायात बंद था।
2008 – पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
जन्म
1898 – पी. एस. कुमारस्वामी राजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1909 – विष्णु डे – ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।
1912 – बनारसी दास – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
1914 – ज्योति बसु – भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।
1937 – गिरिराज किशोर – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
1939 – गंगा प्रसाद – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
1946 – गिरिजा व्यास – राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।
1949 – गेगोंग अपांग – अरुणाचल प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ।
1949 – वाई. एस. राजशेखर रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।
1958 – नीतू सिंह – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
1972 – सौरव गांगुली – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान।
1980 – चेतन आनंद – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।
1991 – अनीता कुंडू – भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही।
निधन
1967 – फातिमा जिन्ना – पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहाकार और बहन।
1994 – किम इल सुंग – उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक।
2003 – सुभाष मुखोपाध्याय – भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।
2007 – चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 11वें प्रधानमंत्री।
2016 – अब्दुल सत्तार ईधी – पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध इदी फाउंडेशन के संस्थापक।
2018 – एम. एम. जेकब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
2020 – जगदीप – भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता थे।
2021 – वीरभद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।