News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हरिद्वार पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सभी अधिकारी निर्धारित वर्दी में निर्धारित समय पर अपने ड्युटी एरिया में पहुंचकर सभी कर्मचारियों की मौजूदगी चैक करें और किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी के सम्बन्ध में शंका हो तो उसे मौके पर ही ब्रीफ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चाहे कर्मचारी स्तर पर हो या अधिकारी स्तर पर हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त पुलिस व प्रशासनिक ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया कि सभी आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान-प्रदान कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाना है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करें।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिनां चैकिंग कोई भी अन्दर प्रवेश नहीं करेगा। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न हो सभी लोग बनाए गए रूट प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखगे।

Leave a Reply