News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 31 को ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन

बुधवार को नैनीताल क्लब में हुई तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह मैराथन मल्लीताल फ्लैट्स-डीएसए मैदान से सुबह 7 बजे प्रारंभ होगी। एकता दौड़ में नगर के विद्यालयों के विद्यार्थी, स्थानीय युवक-युवतियां तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्वयं सेवक भाग लेंगे।

आयोजन के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गयीं। बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, मंडी समिति सलाहकार मनोज जोशी, मंडल महामंत्री हरीश राणा, मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, सभासद मनोज जगाती, कोषाध्यक्ष मनोज पंत, उपाध्यक्ष ज्योति डोंडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला, नगर मंत्री विकास जोशी और युवराज करायत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply