चेन स्नेचिंग मामले में आठ महिला गिरफ्तार
टीम ने पूरी तत्परता से अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुट गयी। इसी बीच पता चला कि महतो आहरा छठ घाट से लौट रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। पुलिस टीम वहां पहुंची और आमलोगों के सहायता से कुल आठ महिलाओं को पकडा ।
इनके पास से चोरी की गयी आभूषणों की बिक्री से प्राप्त नगद रूपये बरामद किये गये तथा उनके निशानदेही पर चेन कंटिग करने में प्रयुक्त करने वाले कटर एवं कुछ आभूषण बरामद किये गये है।
पकडे गये उक्त महिलाओं ने अपने अपराध स्वीकारोकित बयान मे बताया कि वे सभी पूर्व में सब्जी बेचने एवं कपडा फेरी करने का काम करती थी, इस दौरान सबों में एक दूसरे से जान पहचान हुई थी तथा कुछ दिनों बाद सभी भीड-भाड वाले स्थानो में महिलाओं का आभूषण की चोरी करने लगी।
इस घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पुत्र सूरज कुमार सिंह ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया था।
गिरफ्तार महिलाओं में मोना साव (उम्र 35 वर्ष, पति रमेश साव), सरस्वती मुदिलियार (उम्र 36 वर्ष, पति पेडमल मुदिलियार), गंगा मुदिलियार (उम्र 40 वर्ष, पति स्व० अमन मुदिलियार), अंजली माली (उम्र 55 वर्ष, पति स्व जनक माली), सामली दास (उम्र 40 वर्ष, पति स्व० भोलय सेर), रूबी हलधर (उम्र 45 वर्ष, पति शंकर हलधर), शांति दास (उम्र 42 वर्ष, पति अशोक दास) और श्रेखा साव (उम्र 55 वर्ष, पति मुन्ना साव) शामिल हैं। सभी धनबाद, पटना और कोलकाता की निवासी हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, देवेन्द्र उरॉव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।