अनूपपुर: अदाणी प्लांट के खिलाफ 4 गांव से अधिक के ग्रामीणों किया चक्का जाम
अनूपपुर, 28 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में अदाणी पावर प्लांट कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों और मजदूरों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए सडक जाम कर दिया हैं। ग्रामीणों ने कंपनी पर मजदूरों का शोषण का अरोप लगाया हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहें हैं।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत उमर्दा, छतई, मंटोलिया एवं मझोली व आसपास के ग्रमीणों ने मंगलवार की सुबह से ग्राम छतई की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहें हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी कई महीनों से मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्हें मजदूरी, सीएसआर फंड और भत्ते की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने का कंपनी का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। जब तक कंपनी उनके सभी बकाया भुगतान नहीं करती और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
मौके पर पुलिस बल तैनात, अधिकारी पहुंचे
स्थिति को देखते हुए, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन के नियंत्रण में है।