आरोग्य मेले में 94 लोगों की हुई जांच , दी गईं दवाएं
मेले में चिकित्सक जगदीश प्रसाद और फार्मासिस्ट पारस बाबू ने मरीजों की जांच की। अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित पाए गए, जिनमें बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, कमर दर्द और छाती दर्द के लक्षण थे। जांच के बाद सभी को आवश्यक दवाएं दी गईं।