News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

अमित शाह ने भाजपा स्थापना दिवस पर पर दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने व्हाट्स ऐप संदेश में लिखा, ” डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था। अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ‘ के मंत्र को साकार किया है। ”

उन्होंने लिखा, ”भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। ”

Leave a Reply