News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्रोजेक्ट “मिलन” की बड़ी सफलता: काउंसिलिंग से फिर जुड़े आठ बिछड़े दंपत्ति

जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए ये दंपत्ति विवाहिक कलह और आपसी मतभेदों के कारण अलग-अलग रह रहे थे। परिवार परामर्श केंद्र में हुई विस्तृत काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को समझते हुए साथ रहने का निर्णय लिया।

काउंसिलिंग सत्र के दौरान महिला उप-निरीक्षक रीता यादव, महिला आरक्षी सपना, एवं सदस्यगण पार्वती पांडेय, निर्मला राय उपस्थित रहीं। उन्होंने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को समझाया और एकता, सहयोग तथा परिवार की महत्ता पर जोर दिया। महिला परामर्श केंद्र की इस सफलता से पुलिस विभाग और समाज में खुशी की लहर है।

“प्रोजेक्ट मिलन” का उद्देश्य टूटते परिवारों को फिर से जोड़ना और समाज में सौहार्द कायम करना है और रविवार को यह प्रयास एक बार फिर सार्थक साबित हुआ।

Leave a Reply