News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

सिवनीः लखनादौन पुलिस ने चोरी के आरोपित को किया गिरफ्तार

लखनादौन थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे ने शुक्रवार की शाम को बताया कि ग्राम चुरका निवासी जानकी बाई (30) पत्नी सतेन्द्र पटेल द्वारा 07 सितंबर 25 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 24 अक्टूबर 2025 को लखनादौन पुलिस टीम ने आरोपित ’’महेश (25) पुत्र टेकराम पटेल निवासी चुरका’’ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से ’’चांदी के 1 जोड़ी पायजेब, 3 जोड़ी पायल और सोने का 1 मंगलसूत्र (जिसमें 2 पत्तियाँ लगी थीं) कुल कीमत 50,000 के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply