बघाट बैंक लोन डिफाल्टर प्रकरण में हुई पहली गिरफ्तारी
बैंक की देनदारी को ना चुकाने पर खेम लाल के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा था । खेम लाल को उक्त कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे, परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था । इस पर कोर्ट ऑफ कलेक्टर – कम सहायक रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसाइटीज सोलन द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । जिसकी अनुपालना करते हुए 23 अक्टूबर वीरवार को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी, डिफॉल्टर खेम लाल पुत्र कमन लाल निवासी सपरून, गुरुद्वारा पॉवर हाउस रोड सोलन जिला सोलन को पुलिस चौकी सपरून सोलन की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसे सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है I