नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग बालिका को ग्राम गढ का साहिब पुत्र गुलजार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस टीम ने प्रकाश में आये आरोपित के मोबाइल की सीडीआर, लोकेशन आदि प्राप्त कर आरोपित की काफी तलाश की।
आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद काली मन्दिर से धनौरी मार्ग से आरोपित साहिब(19) पुत्र गुलजार निवासी ग्राम गढ न. 1 थाना रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नाबालिग बालिका(16) को सकुशल बरामद कर लिया है।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का साहिब उसे शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर आरोपित साहिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।————–