News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

शराब ठेेके पर पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला, एमडीएम भेजा

जानकारी के मुताबिक लूणी के सतलाना गांव में मंगलवार की रात में शराब ठेेके के नजदीक पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर उर्फ पिंटू सागर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे पहले लूणी अस्पताल उसके बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। प्रकाश सागर फिलहाल अस्पताल मेें उपचाराधीन है। इधर समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ्रआज सुबह सामुदायिक भवन में बैठक कर आरोपियों की मांग को लेकर बाद में लूणी थाने के बाहर धरना दिया। समाज के लोगों का कहना है कि शराब ठेका अवैध रूप से चल रहा है। घटना के बाद रात में ही शराब ठेका खाली कर शराब को अन्यत्र शिफ्ट करने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Leave a Reply