News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मानगो में अपर्याप्त पेयजलापूर्ति का कारण ठेकेदार और परियोजना के अधिकारीःसरयू राय

सरयू राय ने कहा कि मुआयना करने के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि पेयजलापूर्ति परियोजना के अधिकारियों तथा परियोजना का संचालन कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण मानगो में पेयजलापूर्ति बाधित हुई है। दीपावली-छठ का अवकाश समाप्त होने के बाद वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध विभाग को चार्जशीट सौंपेंगे और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने को लेकर कारवाई करने की मांग सरकार से करेंगे। वह मानगो पेयजल परियोजना के ठेकेदार को काली सूची में डालने की अनुशंसा भी सरकार से करेंगे।

सरयू राय ने बताया कि इंटेकवेल में जाने से पता चला कि वहां बाढ़ के पानी का बालू भरा हुआ है। बहुत दिनों से इसकी सफाई नहीं हुई, ऐसा लगता है। मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश देकर सफाई आरंभ करायी। बालू हटते ही जल प्रवाह सामान्य हो गया। उसके बाद वह पृथ्वी पार्क के पानी टंकी पर गये। पानी टंकी का संचालन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से टंकी के में पानी आता है, वैसे ही टंकी से पानी चालू हो जाता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में 2-3 दिन ही ठेकेदार की ओर से इस टंकी को पानी दिया जाता है। पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी भी इस बारे में लापरवाह हैं।

सरय़ू राय ने बताया कि मानगो पेयजल परियोजना को कम पानी मिलने का मुख्य कारण ठेकेदार और पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसी वजह से पर्व-त्योहार में जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इस बारे में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से कहा है कि वे वे इसकी जांच करें और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कारवाई करने की प्रक्रिया आरंभ करें।

Leave a Reply