पानीपत में मामा ने भांजे की गला काट कर की हत्या
पुलिस को दी शिकायत में गुलनाज खातून ने बताया कि वह बिहार के चैनपुर ढाका पूर्वी चंपारण की रहने वाली है। वह घरेलू कामकाज करती है। उसके 6 बच्चे है। जिनमें एक बेटा 18 वर्षीय ओसीन अंसारी था। जोकि पिछले करीब 3 साल से पानीपत में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। महिला ने बताया कि उसका बेटा अपने मामा अफसर अंसारी के पास पानीपत में रहता था। अफसर पिछले करीब 6 साल से पानीपत रहता है। वह भी यहां मेहनत मजदूरी करता है। ओसीन अंसारी शहर के राजनगर की गली नंबर 4 में किराए के मकान में रहता है।
गुलनाज ने बताया कि उसके बेटे ओसीन की मामा अफसर के साथ कई दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए शनिवार की रात अफसर ने ओसीन की किसी तेजधार हथियार से चोटें मारकर हत्या कर दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमेंद्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात से पहले दोनों ने पहले छत पर बैठकर शराब पी थी। जहां उनकी फिर से कहासुनी होने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।