कब्र से दो दिन बाद निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बुधवार को पांकी बीडीओ सह सीओ ललित प्रसाद सिंह, पिपराटांड़ थाना के एसआई रामेश्वर बरी, एएसआई रामचन्द्र सिंह और ललन दास, महिला पुलिस बल, आईआरबी के जवान, स्थानीय मुखिया, सरपंच, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्र को खोदकर शव निकाला गया।
सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि असगरी खातून का शव जल्दबाजी में दफनाया गया। इससे मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा था। इसी आधार पर प्रशासन ने शव को कब्र से निकालकर जांच की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या खुदकुशी का, लेकिन प्रशासन सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रहा है।