News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

नाराज सहियाओं ने ताला जड़ा, बीएएम को कार्यालय में दो घंटे तक किया बंद

इस दौरान बीएएम कमरे के अंदर करीब दो घंटे तक बंद रहीं। कार्यालय में सहियाओं ने बीएएम को बंद कर प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहियाओं को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में सहिया प्रोत्साहन राशि का भुगतान तत्काल करने की मांग पर अड़ी रहीं। बाद में पदाधिकारी ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया, इसके बाद सहिया शांत हुईं और कार्यालय का ताला खोला जा सका।

वहीं कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार भुगतान को लेकर केंद्र में गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। भुगतान की जिम्मेवारी बीएएम सुशांति लकड़ा की है, पर वह मामले को लटका कर रख रही है। वर्ष 2024 में उच्च पदाधिकारी से भुगतान का आदेश मिलने के बाद भी इसे लटका कर रखा गया है। सहियाओं ने बताया कि उन्हें बार-बार कल या परसों भुगतान होगा कहकर टाल दिया जा रहा है।

ऐसे में बुधवार की सुबह कार्यालय खुलते ही जैसे बीएएम पहुंची उन्हें अंदर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान सुबह से दोपहर 12 बजे तक बीएएम को बंद रखा गया। बाद में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी शर्मा ने सहियाओं को आश्वासन दिया कि गुरुवार को सभी का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

प्रदर्शन करने वाली सहियाओं में रिंकी देवी, कुमारी मंजू यादव, मधुबाला कुमारी, अनीता कुमारी, रानी देवी, शीला देवी, सीमा कुमारी, रेखा देवी, पूनम सिन्हा सहित अन्‍य मौजूद थीं।

Leave a Reply