News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर की थीम पर करवा रही है पंडाल का निर्माण

समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष का पंडाल अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी। इसके निर्माण में बंगाल से आए लगभग 250 कारीगर जुटे हुए हैं। कारीगर तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। पूजा और पंडाल निर्माण में लगभग 50 लाख रुपये लगेंगे, जिसमें से 25 लाख रुपये केवल पंडाल निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। 23 फीट ऊंची मां काली की मूर्ति तैयार की गई है, जिसकी लागत एक लाख रुपये है।

प्रदीप पांडे ने बताया कि पंडाल को कोलकाता के चंदननगर से लाई गई लाइटों से सजाया जाएगा,जो इसे और भी आकर्षक बनाएंगी। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Leave a Reply