News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

रीकाे के अधीन 37 औद्योगिक क्षेत्रों को मिली राहत, राज्य सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में 20 अप्रेल 2023 को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगा दी गई थी।

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी.पी.पचीसिया व सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि इससे रिको को हस्तांतरित किये गये 37 औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि का उप विभाजन, मर्जर, नियमितीकरण, भू उपयोग के विनिर्देश और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के प्रशासनिक अधिकार मिल गये हैं जबकि पूर्व में न्यायिक रोक के कारण रीको इन मामलों में सीधे कार्यवाही नहीं कर पा रहा था और उद्यमियों को पिछले ढाई वर्ष से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। राजस्थान लैंड रेवेन्यू बिल 2025 नियम 19 के पारित हो जाने से हजारों उद्यमियों को राहत मिलेगी इससे औद्योगिक क्षेत्रों में विकास होगा और हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

Leave a Reply