News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

कोशी बराज के जलस्तर में कमी, पुल को यातायात के लिए खोला गया

बीते दिन 5 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़े जाने के कारण बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए थे। कोशी बराज में भारत सरकार के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे पानी का बहाव 4 लाख 10 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड तक घट गया है।

उन्होंने कहा कि इस समय कोशी बराज के 53 गेट खोले गए हैं। बीती रात को बराज के पुल पर जो यातायात पूर्णतः बंद कर दिया गया था उसे आज सुबह 8 बजे से खोल दिया गया है। मनोज कुमार के मुताबिक सभी प्रकार के वाहनों को कोशी बराज के पुल से गुजरने की अनुमति दे दी गई है।

कोशी नदी में जलस्तर कम होने के बाद भी यह एक्सट्रीम डेंजर लेवल पर होने की जानकारी दी गई है लेकिन पहाड़ों में बरसात रुकने के कारण जलस्तर धीरे धीरे अब कम होता जा रहा है और खतरे की कोई बात नहीं है।

Leave a Reply