News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा में हत्या व जमीनी विवाद के इनामी आरोपी चंद्रपाल गिरफ्तार, आल्टो कार बरामद

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता आदराम पुत्र भगवानाराम निवासी केहरवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसके साथी भीम सेन पुत्र काशी राम निवासी नथोर ने उसके साथ धोखाधड़ी कर लगभग चार एकड़ 17 मरले जमीन अपनी पत्नी के नाम करवा ली थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोपी चंद्रपाल ने अपने साथी बाबूराम व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर केहरवाला गांव में जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाई। सभी आरोपी किराए की आल्टो कार में सवार होकर गांव केहरवाला पहुंचे और भीम सेन के साथ मिलकर आदराम, जोगिंद्र व पृथ्वीराज पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आदराम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply