News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

तूफान के कारण नीदरलैंड्स के शिपहोल हवाई अड्डे पर दर्जनों उड़ानें रद्द

हवाई अड्डे ने शनिवार काे अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि आगमन की 80 और प्रस्थान की 70 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। रद्द की गई उड़ानोंमें ज्यादातर केएलएम द्वारा संचालित उड़ाने शामिल हैं जो एयरफ्रांस-केएलएम का अंग है। एअरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर चेतावनी दी कि तूफान के कारण रविवार की उड़ानों में देरी हाेने के साथ उनके रद्द हाेने की भी संभावना है।

इस बीच रॉयल नीदरलैंड माैसम विज्ञान संस्थान ने तूफान एमी के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तूफान के कारण तटीय क्षेत्राें में 90 किमी प्रति घंटा और अन्य क्षेत्रों में 75 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

————-

Leave a Reply