News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

रायपुर : गुढिय़ारी में श्रीमंत हनुमंत कथा की तैयारियाँ पूरी, चार अक्टूबर को आएंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री

रायपुर, 3 अक्टूबर (हि. स.)। दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढिय़ारी में 4 से 8 अक्टूबर तक होने वाले श्रीमंत हनुमंत कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है।

कथा वाचन के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार 4 अक्टूबर को 10 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर की पावनधरा विवेकानंद टर्मिनल पर उतरेंगे। जहां युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग उनका भव्य स्वागत करेंगे। यहां से कार में सवार होकर वे भारतमाता चौक पहुंचे पहुंचेंगे। जहां सर्वसमाज के लोगों के साथ स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्यों, सामाजिक व धार्मिक संगठन के सदस्य फूलों की वर्षा कर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत करेंगे।

कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऑफिशियल चैनल के अलावा बसंत अग्रवाल के ऑफिशियल इस्ट्राग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। मुख्य यजमान के रुप में माधुरी-लरूखी प्रसाद अग्रवाल, अनिता-चंदन अग्रवाल व ऋतु-बसंत अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

बसंत अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि, कथा श्रवण करने आए तो माेटरसाइकिल का ज्यादा उपयोग करें क्योंकि उन्हें यहां आने और जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वैसे समिति के द्वारा कार पार्किंग की भी व्यवस्था की गई। साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में कार व माेटरसाइकिल के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था है जहां वे पार्किंग कर सकते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों और विकलांगों के लिए 4 से 8 अक्टूबर तक नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा चलाया जाएगा जो कहीं से भी कथा स्थल तक आ और जा सकते हैं। भक्तों के लिए रोजाना रात्रि 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) और स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन की टीम के द्वारा निशुल्क किया गया है।

बसंत अग्रवाल ने कहा कि, पंडाल स्थल में पहले आओ – पहले पाओ की व्यवस्था होगी क्योंकि लाखों भक्तगणों के बैठने की व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है। यातायात और भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सकें इसके लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस उनकी पूरी मदद करेगा।

बसंत अग्रवाल ने बताया कि, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, , मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल हाेंगे।

Leave a Reply