News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

शादी का झांसा देकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती इलाके में बने एक जिम में जाती थी। वहीं विनायकपुर नवीन नगर का रहने वाला दीपक कुमार गौतम जिम ट्रेनर है। शातिर ने पहले तो पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई फिर दोस्ती करते हुए उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं युवती को विश्वास दिलाने के लिए आरोपित ने उसे अपने परिजनों से भी मिलाया। फिर उसे एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यही नहीं शातिर ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो के आधार पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन उसने युवती से कहा कि तुम मुझे साढ़े तीन लाख रुपये दे दो तो मैं नया जिम खोल लूंगा और फिर दोनों शादी कर लेंगे। युवती ने उसे रुपये दे दिए लेकिन उसकी डिमांड कम नहीं हुई और वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। रोज रोज के टॉर्चर से तंग आकर पीड़िता ने गुरुवार को दीपक कुमार गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply