माध्यमिक स्तरीय ट्रायल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिब्बरहेडी के प्रधानाचार्य भारतवीर मलिक ने कहा कि खेल के माध्यम से ही हम अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में संजीव राणा एवं अरुण खरे का मैच संचालन जबरदस्त रहा। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि इस माध्यमिक कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता से चयनित छात्र नरसिंह ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर जिला स्तरीय खेल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में राजीव चौधरी, अनुज कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक रवि कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक चौधरी रिशिपाल, अमरिंदर गांधी, विपिन, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, सुषमा पांडे, अलीशा चौधरी एवं आलोक कुमार द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।