News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

मुख्यातिथि पूनम चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा भारत का प्रसिद्ध पर्व है, जो असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन से पाप, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयों का त्याग करने और साहस, नैतिकता तथा भाईचारे को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा रावण पर विजय धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है, जिससे यह संदेश मिलता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय अच्छाई की ही होती है। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply