मेघाहातुबुरु में दो अक्टूबर को होगा 60 फुट के रावण का दहन
कार्यक्रम के लिए लगभग 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण अंतिम चरण में है। सेल कर्मियों और समिति के सदस्यों की देखरेख में कलात्मक अंदाज में बनाए जा रहे इस विशालकाय पुतले को देखने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मेघाहातुबुरु का रावण दहन पश्चिमी सिंहभूम का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन माना जाता है। इस अवसर पर न सिर्फ जिलेभर से बल्कि पड़ोसी राज्यों ओडिशा और बंगाल से भी हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण शानदार आतिशबाजी होगी, जो रावण दहन से पूर्व पूरे वातावरण को जगमगा देगी। आयोजकों का कहना है कि इस बार आतिशबाजी पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगी।