रेलवे फाटक बंद हाेने पर युवक ने बाइक कंधे पर रखकर पार की क्रासिंग, वीडियाे वायरल
दरअसल, रील बनाने के चक्कर में कुछ लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे में कई बार जान का भी खतरा बन जाता है। इसी तरह का एक मामला झांसी जनपद में देखने काे मिला। यहां मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत के झांसी-कानपुर रेल लाइन पर स्थित मोंठ-समथर रोड में बनी रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। बंद क्रॉसिंग के बावजूद सुरक्षा काे दरकिनार करते हुए एक युवक ने बाइक काे अपने कंधे पर उठाया और रेलवे फाटक को पार किया।
इस संबंध में मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने मंगलवार काे बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन यह आरपीएफ के सीमाक्षेत्र का मामला है। इसलिये पुलिस का हस्तक्षेप नहीं है।
————–