अनिकेत बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के कोषाध्यक्ष
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन की आर्थिक व्यवस्था और पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हमें विश्वास है कि अनिकेत सिंह अपनी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संघ की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस निर्णय का स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिकेत को बधाई देते हुए आशा जताई गई कि उनके नेतृत्व में संगठन का आर्थिक प्रबंधन और अधिक सशक्त और पारदर्शी होगा।