News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

रामानुजगंज में वर्षों से मां महामाया मंद‍िर में सेवा दे रहे हैं दिव्यांग भोला

बलरामपुर, 26 सितंबर । जिले के रामानुजगंज स्थित मां महामाया मंदिर में 60 वर्षीय दिव्यांग भाेला सिंह बीते 22 सालाें से मां की भक्ती और सेवा में लगे हुए हैं। वह राेजाना 18 किलाेमीटर ग्राम चिनिया से पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचते हैं और मंदिर की साफ सफाई कर सेवा देकर शाम काे पैदल ही अपने गृह ग्राम पैदल रवाना हाेते है। भाेला सिंह मां की भक्ती में लीन रहते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्र में मां की उपासना कर नाै दिनाें तक केवल चाय पीकर ही निर्भर रहते है। इसी बीच राेजाना भूखे-पेट पैदल यात्रा कर मां की सेवा करने मंदिर भी आते हैं। फिर चाहे उमस भरी गर्मी हो या बरसात की मार, हर माैसम मां की सेवा में लगे रहते हैं।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चिनिया निवासी भाेला सिंह, पिछले 22 सालाें से प्रतिदिन रामानुजगंज की मां महामाया मंदिर में सेवा करने आते हैं। चिनिया से रामानुजगंज की दूरी 18 किलाेमीटर है। यदि उन्हें काेई वाहन नहीं मिलता, ताे वह बिना चप्पलाें के पैदल ही मंदिर पहुंचते है।

भोला सिंह बताते हैं कि, यह मां महामाया का आशीर्वाद है कि वह 22 सालों से उनकी सेवा कर रहे हैं और पूर्णतः स्वस्थ हैं। मां के आशीर्वाद से उन्हें कभी कोई कमी महसूस नहीं हुई। इधर, मां महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि, भोला सिंह प्रतिदिन अपने निर्धारित समय पर मंदिर में पहुंच जाते हैं एवं नियमित रूप से अपना सेवा कार्य करते हैं।

Leave a Reply