News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

धमतरी जिले में छाया नवरात्र में भक्ति का उल्लास

शहर से लेकर गांव तक इन दिनों क्वांर नवरात्र में श्रद्धालु माता की भक्ति में डूबे हुए हैं। देवालयों में भजन कीर्तन जस गीत की धूम मची हुई है। मंदिरों के अलावा दुर्गा पंडालों में जस गीत के कार्यक्रम हो रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जहां पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश जगह आज पंचमी तिथि मनाई जाएगी। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगेगी। शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी, शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर, वन देवी मां अंगार मोती के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्वांर नवरात्र पर पंचमी तिथि दो दिन होने के कारण देवी मंदिरों में माता की विशेष पूजा हुई। विशेष श्रृंगार भी हुआ। देर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए श्रध्दालु पहुंचते रहे। अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

क्वांर नवरात्र उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है। शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर(बिलाई माता) समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह व शाम को श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में मनोकामना ज्योत का दर्शन करने भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा मां अंगारमोती मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर रिसाईपारा, शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर पावर हाउस बठेना वार्ड, काली मंदिर रुद्री रोड गोकुलपुर, रिसाईमाता मंदिर, डाकबंगला वार्ड स्थित काली मंदिर, काली मंदिर सोरिद, हटकेशर के कामना मंदिर, दानीटोला वार्ड स्थित शीतला मंदिर, शिव चौक स्थित वैष्णव मंदिर, गायत्री मंदिर, बस स्टैण्ड स्थित काली मंदिर, रत्नाबांधा के रत्नेश्वरी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी तरह पुरूर के मौली माता मंदिर, जगतरा समिति दुर्गा मंदिर, कनेरी स्थित मां काली मंदिर सहित आमदी, कुकरेल, भखारा,कोलियारी, भटगांव, सोरम, नवागांव, लोहरसी के देवी मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए देर शाम तक पहुंचते रहे।

Leave a Reply