टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा
थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि विपिन मौर्य जमुई से अहरौरा की तरफ जा रहे थे, जबकि टेम्पो अहरौरा से जमुई की ओर लोहे की चादर और गाटर लादकर जा रहा था। सोनपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास टेम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी। टेम्पो पर लदा लोहे का चादर बाइक सवार पर गिर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाइक नम्बर से उसकी पहचान की। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
घटना के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच कर रही है।