दमोह: विधायक, कलेक्टर और अधिकारियों ने थामीं झाडू, दमोह नगर में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान
दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने धरमपुरा वार्ड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्वच्छता अभियान प्रारंभ करते हुये कचडा उठाया। उन्होंने यहां पर जन समस्याओं को भी सुना एवं अधिकारियों को निराकरण करने के दिशा निर्देश दिये। क्षेत्र में निर्माण कार्यो की स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ शीघ्र करने भी कहा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा भी सहभागिता की गयी।