News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा

इस संबंध में मरीज के परिजन गुलाम अंसारी ने बताया कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ही सुसनीलेवा के रहने वाले सुलेमान अंसारी की पत्नी रेशमा खातून को प्रसव के लिए गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ। प्रसूति भी स्वस्थ थी। तभी अचानक अस्पताल के कर्मचारियों ने आकर उन्हें मृत बच्ची सौंप दिया। परिजनों ने जब बच्ची की मौत का कारण जानने के लिए बच्ची को गौर से देखा तो मृत बच्ची के सिर पर चोट के गहरे निशान थे।

इसके बाद मृत बच्ची के परिजन शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के वक्त बच्ची को डॉक्टरों ने जमीन पर गिरा दिया, इससे नवजात बच्ची की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply