युवक की डूबने से मौत, परिवार में मातम
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव निवासी अधीर मरांडी (20) पुत्र विशाल मरांडी के रूप में हुई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विशाल मरांडी पिछले तीन वर्षों से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था। नशे की लत के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार की शाम वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
वहीं बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों ने घुरमुन्दनी नोजोड़ा जेरिया में एक शव को पानी में तैरते देखा। घटना आस-पड़ोस में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। ग्रामीणों के अनुसार युवक की आदतें नशे की वजह से काफी बदल चुकी थीं और अक्सर वह घर से गायब हो जाता था। परिवार ने कई बार समझाने-बुझाने की कोशिश की। लेकिन नशे की गिरफ्त से बाहर नहीं आ सका। आखिरकार उसकी यही लत उसकी मौत का कारण बनी।
खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस की निगरानी में शव नदी से उठाकर रखा गया था।
विशाल मरांडी ने इंटर तक पढाई की थी।