News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

ताइवान में चक्रवाती तूफान ‘रागासा’ का कहर, 14 लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान ‘रागासा’ के कारण हवालियन काउंटी के गुआंगफू शहर की एक बैरियर झील में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 14 लाेगाें की माैत की खबर है। स्थानीय अग्निशमन दल के अधिकारियों के मुताबिक सुनामी की तरह अचानक आई इस बाढ़ के कारण एक पुल बह गया जिससे सैकड़ाें वाहन इसकी चपेट में आ गए। बाढ़ के कारण गुणांगफू टाउनशिप में सैकड़ाें घर जलमग्न हाे गए हैं।

अधिकारियाें के मुताबिक बाढ़ के कारण अब तक 18 लाेग घायल हैं और 124 से ज्यादा लाेग लापता हैं। क्षेत्र में लगभग 300 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इलाके में राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। इस दौरान समूचे द्वीप से आठ हजार से अधिक लाेगाें काे सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया गया है। साेशल मीडिया पर जारी वीडियाे में लाेग छताें पर बचाव दल का इंतजार करते दिख रहे हैैं।

इस बीच यह तूफान अब हांगकांग और चीन के दक्षिणी हिस्से की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। हांगकांग में तूफान के कारण हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सैकड़ाें उड़ानें रद्द हुई हैं जबकि मैकाऊ में बिजली गुल है।

चक्रवाती तूफान के गुआंगडाेंग तट पर पहुंचने की आशंका के कारण चीन ने प्रभावित क्षेत्राें से लगभग बीस लाख लाेगाें काे बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानाें में पहुंचाया है।

गाैरतलब है कि फिलीपींस में रागासा के कारण 21 लाेगाें की माैत हुई है। राहत और बचाव कार्य जाेराें पर है लेकिन इसके कारण प्रारंभिक तौर पर अरबाें डालर के नुकसान का अनुमान है।

Leave a Reply