News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डूसू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव से मिली

मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह विजय उस परंपरा और संघर्ष का जीवंत प्रतीक है जिसे विद्यार्थी परिषद ने दशकों पहले ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मंत्र के साथ स्थापित किया। उन्होंने कहा, “ यह क्षण मेरे लिए बेहद आत्मीय है। डूसू की अध्यक्षता मेरी यात्रा का ऐसा अध्याय रही है जिसने सेवा और समर्पण की दिशा तय की। आज इन युवाओं में वही ऊर्जा और वही समर्पण दिख रहा है जो मेरी जनसेवा की निरंतर प्रेरणा बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते कहा कि आइए, एकजुट होकर विकसित दिल्ली के सपने को साकार करें।

Leave a Reply