News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बीकानेर मंडल पर हुआ वॉकथान का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने इस वॉकथान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की गई। इस वॉकथान के आयोजन में 100 के लगभग अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply